फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा

Fri, 26 Dec 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल लोहाघाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम मनीष कुमार। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डीएम मनीष कुमार ने उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ भर्ती मरीजों से जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, नर्सिंग स्टाफ कक्ष सहित पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने अस्पताल में भर्ती गर्भवतियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, शीतलहर से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति और कार्य व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
ओटी में होगा सुधार
इस दौरान चिकित्सकों ने आपरेशन थिएटर (ओटी) कक्ष में आवश्यक सुधार की जरूरत बताई। डीएम ने मौके पर ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल को बुलाकर ओटी कक्ष के सुदृढ़ीकरण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए पर्याप्त हीटर, कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाॅ. देवेश चौहान, अस्पताल प्रबंधन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें