नेताओं के प्रचार से ढके दूरी, संकेत सूचक
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने नेशनल हाइवे में लगाए गए राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को राजनैतिक दलों के बैनर, पोस्टर हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद प्रशासनिक मशीनरी तत्काल हरकत में आई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जेसीबी, मजदूरों के सहयोग से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।