फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

Thu, 22 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी दियूरी के एक शिक्षक पर ग्रामीणों ने अपनी पूर्व छात्रा को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने जिला मुख्यालय में सीईओ का घेराव किया। ग्रामीणों और छात्रा के अभिभावकों ने डीएम और एसपी को भी शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है विद्यालय के दो शिक्षक अक्सर गांव की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। कई बार अभिवावक संघ ने दोनों शिक्षकों को रंगे हाथों भी पकड़ा और माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। इनमें एक शिक्षक कुछ दिन पहले गांव की एक किशोरी को भगा ले गया। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीईओ डीएस राजपूत ने कहा आरोपों की जांच की जाएगी, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

इस मौके पर अभिभावक संघ अध्यक्ष अर्जुन राम, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, सुभाष बगौली, प्रेम सिंह, मोहन राम, हरिशंकर आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें