फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य-शिक्षक के बीच विवाद ने पकड़ा तूल

Sat, 29 Jul 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक के बीच उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधानाचार्य के बाद अब सहायक अध्यापक ने भी प्रधानाचार्य के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। पुलिस का कहना है कि मामला विभागीय है, लेकिन कानून व्यवस्था के लिहाज से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि विद्यालय में कक्षाएं बदलने को लेकर प्रभारी प्रधानाचार्य ललित कांडपाल और सहायक अध्यापक नितिन राजपूत के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामले थाने तक जा पहुंचा। प्रधानाचार्य कांडपाल ने सहायक अध्यापक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसमें सहायक अध्यापक से जानमाल के खतरे का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई का आग्रह किया है। प्रधानाचार्य के बाद अब सहायक अध्यापक ने भी प्रधानाचार्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण का कहना है कि शिक्षकों के बीच विवाद का यह मामला विभागीय है, लेकिन कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें