फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वाद विवाद में दिया बोहरा और यशोदा बिष्ट रहे अव्वल

Fri, 28 Jul 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी सभागार में जी-20 प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी अतिथियों के साथ।
विज्ञापन
चंपावत। जीजीआईसी सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय जी-20 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें समग्र शिक्षा अभियान के तहत वाद विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक हरीश चंद्र कलौनी के संचालन में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ भारत जोशी ने किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या भुवनेश्वरी नेगी की अध्यक्षता में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी बापरू की दिया बोहरा और यशोदा बिष्ट प्रथम, जीजीआईसी चंपावत कविता जोशी तथा मनीषा तिवारी द्वितीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी चंपावत की कल्पना राणा प्रथम और जीजीआईसी लोहाघाट की अनामिका पांडेय द्वितीय रहीं।
इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में जीआईसी मूलाकोट की दीपा पहले और जीजीआईसी लोहाघाट की काजल राय दूसरे स्थान पर रही। निर्णायकों में डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, भगवान जोशी, महेंद्र प्रताप जोशी, नमिता मुरारी, भारती पांडेय, रेनुका बिष्ट, अर्जुन सिंह आदि रहे। वहां प्रकाश उपाध्याय, भुवन प्रथोली, प्रदीप गहतोड़ी, दीपक मौनी, जसवंत पोखरिया, ललित मोहन भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें