फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विधायक और एसओ के बीच विवाद की होगी जांच

Thu, 27 Nov 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी थाने के एसओ बिपुल जोशी विवाद की जांच की जाएगी। जांच के लिए सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। दोनों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीओ समेत एलआईयू के निरीक्षक और पाटी थानाध्यक्ष को जांच सौंपी है। प्रभारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के अवकाश पर होने की चलते एसओ बिपुल जोशी प्रभारी थे। 24 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में कार्यरत खरही गांव निवासी अग्निवीर जवान दीपक सिंह (22) की मौत के बाद अंतिम यात्रा के दौरान विधायक व दारोगा के बीच कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ था। एसपी अजय गणपति ने बताया कि समिति एक माह के भीतर अपनी आख्या देगी। एसओ की गलती होगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें