फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयबद्ध तरीके से विकास कार्य करें अफसर

Tue, 17 Nov 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से विकास कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कई ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिन्हें गांव-गांव में शिविर लगाकर उनसे लोगों को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन


लोहाघाट में हुई बैठक में जिला विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय ने जिले में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे मडुंवा, गहत की खरीदारी कर किसानों को दो सौ रुपये क्विंटल बोनस के रूप में देने के साथ ही उद्यान विभाग अखरोट की खेती पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उन्हें इसके लिए उत्तरदायी बनाया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने लोहाघाट में देवदार वृक्षों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि वे अभी से पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए। साथ ही लोहाघाट अस्पताल में प्राथमिकता के आधार पर पानी की आपूर्ति करने को कहा। इस दौरान एसडीएम निर्मला बिष्ट, विद्युत विभाग के ईई राजेश कुमार, लोनिवि के बीआर मिश्रा, सीएनडीएस के पीएम आरके भार्गव, कृषि अधिकारी हरवंश सिंह, एसीएफ एमएस सिरोही, सीएमएस डा.मंजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने भी बताई समस्याएं
कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने व्यापारियों की अलग से बैठक में सरकार की ओर से व्यापारिक हितों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उनका कहना था कि सरकार प्रत्येक व्यापारी की असामयिक मृत्यु पर पांच लाख रुपये राहत के रूप में देती है। बशर्ते कि व्यापारी व्यापार कर विभाग में पंजीकृत हो। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, कीर्ति बगौली, विपिन वर्मा आदि ने व्यापारियों की समस्याएं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें