फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व उपाध्यक्ष की मौत

Mon, 25 May 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से तकरीबन 17 किमी दूर सनिया गांव के पास टिप्पर से पास लेते वक्त बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार टिप्पर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हादसे में चंपावत डिग्री कालेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार एक बजे चौकी निवासी मनोज रावत (25) पुत्र दीवान सिंह और चौकी निवासी रमेश भट्ट (26) पुत्र यादव भट्ट बाइक (यूके 03 ए/4363) से खेतीखान की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


सनिया गांव के पास खेतीखान को जा रहे टिप्पर  (यूके 03/0593) से पास लेते वक्त बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों बाइक सवार टिप्पर की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को दीपक खर्कवाल अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए।

डा.हिमांशु पांडेय ने बताया कि मनोज ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था, जबकि रमेश भट्ट के हाथ में चोट आई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। डा. प्रदीप बिष्ट और फार्मासिस्ट एमसी जोशी ने घायल का उपचार किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, मुकेश महराना सभासद गिरीश पांडेय और नंदन तड़ागी ने अस्पताल पहुंच घायल का हालचाल जाना। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। मौके पर पहुंचे एएसआई प्रमोद सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक निलाप सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी गुुमान गिरी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें