फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पिता की मौत से बच्चों के सिर से उठा साया

Thu, 29 May 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
फाइल फोटो दीपक भट्ट
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के एक चालक की सितारगंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब एक बजे सितारगंज-चोरगलिया मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हल्द्वानी से टिप्पर की सर्विस कराकर वापस चंपावत की ओर आ रहा था। इस दौरान एक ट्राला टिप्पर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक की मौत के सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के लेक अमोड़ी के चालक दीपक भट्ट (26) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह लोगों के साथ मिलनसार व्यक्ति था। दीपक परिवार में सबसे बड़ा था। उनके दो अन्य भाई बहन भी हैं। उसकी तीन पहले शादी हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह अपने पीछे बच्चों और पत्नी के साथ मां पिता और अपने छोटे भाई को छोड़ गया। बच्चे पिता की मौत से बेखबर हैं। बड़े बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका अंतिम संस्कार अमोड़ी में किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें