फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो साल पूर्व आपदा में क्षतिग्रस्त पुलिया का होगा पुनर्निर्माण

Fri, 14 Jul 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के खरही में पैदल पुलिया को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के खरही ग्राम पंचायत के तल्ली खरही में दो साल पूर्व आपदा में क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया का पुनर्निर्माण होगा। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को हो रही दिक्कतों को लेकर बीते दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इस पर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने अनटाइड फंड से 3,72,000 रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी पाटी को धनराशि जारी करते हुए शीघ्र ही टेंडर कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस पर ग्राम प्रधान सुनीता बोहरा, सूरज बोहरा, दीवान सिंह, दुर्गानाथ, दीपक शर्मा, महेश नाथ, प्रकाश सिंह, पुष्कर सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें