फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 106 लाख रूपये होगा गुमदेश की चार सड़कों का सुधार

Fri, 14 Jul 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चौडाढेक-सुंई ​शिव मंदिर बदहाल मोटर को ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला योजना से गुमदेश क्षेत्र के चार मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य होगा। इसके लिए शासन से 106 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रीय लोग पुलहिंडोला बाजार में पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन ने जिला योजना के तहत 22 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। कालशन ठांटा मोटर मार्ग से सुर्दुका गांव तक सड़क सुधारीकरण के लिए 20 लाख., बगोटी गांव तक सड़क सुधारीकरण के लिए 24 लाख, डुमडाई गांव तक सड़क सुधारीकरण कार्य के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें