फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिपं अध्यक्ष के दावेदारों ने शुरू किया विजयी प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने का काम

Sat, 02 Aug 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित होने के बाद अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों ने जिला पंचायत के सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। अपने पक्ष में करने के लिए मान मनौवल का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के नेताओं से संभावित दावेदारों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कांग्रेस पंचायत चुनाव में कहीं दिखाई नहीं दी। भाजपा की दावेदारी मजबूत दिख रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया जिला पंचायत सीट अनारक्षित होने के बाद जिपं अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महराना की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंपावत निर्मला महराना, आनंद सिंह अधिकारी, शैलेश जोशी, भाजपा के बागी कृष्णानंद जोशी का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल सभी खामोश हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ में लग गए हैं।
समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी प्रबल दावेदारों के फोटो पोस्ट करने शुरू कर दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के साथ ही बाराकोट, लोहाघाट, चंपावत ब्लॉक प्रमुखों में भाजपा के लोग काबिज होंगे। पाटी ब्लॉक प्रमुख की स्थिति अभी साफ नहीं है। इस पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन जिसे अधिकृत करेगा वो जिला पंचायत की कुर्सी पर बैठगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें