फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोपवे बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 13 Dec 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत और लोहाघाट के बीच प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट का मानचित्र। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। अब चंपावत से लोहाघाट नगर के बीच की दूरी को कुछ ही मिनटों में तय की जा सकेगी। मास्टर प्लान के तहत चंपावत से लोहाघाट तक रोपवे निर्माण का काम किया जाएगा। इसके निर्माण से पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुरूप आदर्श चंपावत का स्वरूप देने की दिशा में प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला मुख्यालय चंपावत से लोहाघाट की दूरी करीब 13 किमी है। दोनों नगरों की दूरी को सड़क के माध्यम से तय करने के लिए 30 से 40 मिनट का समय लगता है। रोपवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 5.4 किमी निर्माण प्रस्तावित है। रोपवे का यह सफर विहंगम होने के साथ ही 15 मिनट में चंपावत और लोहाघाट का सफर पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा के साथ ही समय की भी बचत होगी। यह ईको फ्रेंडली होने के साथ ट्रांसपोर्ट की भी प्रभावी साधन बनेगा। उम्मीद की जा सकती है कि 2026 में इसका काम शुरू हो जाएगा।
चंपावत से लोहाघाट के बीच इस रोपवे की डीपीआर शासन को भेजी गई है। प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट क्षेत्रीय स्तर पर विकास होने के साथ ही पर्यटन व्यवसाय को भी नए पंख लगने की उम्मीद है। जिले की नोडल एजेंसी यूकॉस्ट उत्तराखंड राज्य एवं प्रौद्योगिक विज्ञान के निर्देशन में आवास विकास विभाग ने रोपवे की डीपीआर तैयार की है। जिला प्रशासन से मंजूरी के बाद शासन को भेजा गया है। - केएन गोस्वामी, एडीएम, चंपावत।
विज्ञापन

रोपवे बनने से स्थानीय स्तर पर बढ़ेगा रोजगार

चंपावत से लोहाघाट के बीच इस प्रस्तावित 5.4 किमी रोपवे के बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा। एबट माउंट, कोली ढेक झील, मायावती आश्रम, सिद्ध मंदिर सहित अनेक स्थान पर लोगों का आवागमन बढ़ेगा। इससे इन स्थानों पर लघु व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलने के साथ ही क्षेत्र में रोजगार के भी नए संसाधन खुल सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें