फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुरादाबाद के श्रद्धालु की हालत बिगड़ी, दम तोड़ा

Sun, 13 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
शेष कुमार, श्रद्धालु, फाइल
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में भैरव मंदिर से आगे चढ़ाई के दौरान एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। उसे उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद के ग्राम सरथल निवासी शेष कुमार शर्मा (50) पुत्र राम कुमार शर्मा अन्य साथियों के साथ मां के दर्शन को शनिवार देर रात आगे बढ़ रहे थे। इस बीच भैरव मंदिर से आगे चढ़ाई में उसकी हालत बिगड़ गई। रात में ही उन्हें उप जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे।
मृतक के साथ आए उनके पड़ोसी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक श्रद्धालु गांव में परचून की दुकान चलाता था। हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें