चंपावत पुलिस लाइन में हरियाली तीज पर्व पर मौजूद महिलाएं। स्रोत:पुलिस विभाग
पुलिस परिवार की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज
चंपावत। हरियाली तीज को लेकर पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं ने अनेक प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी देवेंद्र पींचा की पत्नी उर्मिला पींचा विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी पशबोला और जहांआरा अंसारी ने किया। इस दौरान तीज क्वीन, रैंप वॉक, डांस, क्विज, बैलून आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
निर्णायक मंडल में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, पुष्पा वर्मा और पुष्पा सामंत रहीं। संचालन चंद्रकला कोरंगा ने किया। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। सभी महिलाओं को सावन का विशेष उपहार चूड़ियां भी वितरित की गईं। संवाद