सर्व शिक्षा अभियान के तहत न्याय पंचायत संसाधन केंद्र खटोली, स्वांला में बच्चों ने सपनों की उड़ान भरी। दो वर्गों में प्रतियोगिताएं हुईं। खटोली में जूनियर हाईस्कूल की निबंध प्रतियोगिता में सुनील सिंह, कृष्ण सिंह, अनिल सिंह जीते। स्लोगन में सुनील सिंह, मुकेश सिंह, नरेश बिष्ट, चित्रकला में अंजलि, मुकेश सिंह, नरेश सिंह, जूनियर वर्ग की कविता पाठ प्रतियोगिता में बालम सिंह, रेनू, अंजलि जीते।
इससे पूर्व एसएमसी अध्यक्ष दलीप सिंह, उमेद सिंह, प्रधानाध्यापक रमेश जोशी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। वहां ईश्वरी लाल वर्मा, कल्याण चंद्र, जगदीश सिंह, तारा सिंह, श्याम राम, कमल गड़कोटी, दिनेश चंद्र, ललित मोहन, संजय सिंह, दलीप सिंह, उम्मेद सिंह, पान सिंह, दीवान सिंह आदि थे।
स्वांला संकुल के सपनों के उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष मिलाप सिंह ने ऐड़ीसेरा में किया। चित्रकला प्रतियोगिता के प्राइमरी में रश्मि भट्ट, उमेश भट्ट, मेघा बोहरा, जूनियर वर्ग में आशा, विवेक प्रसाद, सुनील कुमार, स्लोगन प्रतियोगिता के प्राइमरी में उमेश भट्ट, हरीश भट्ट, नवीन भट्ट, जूनियर में आशा भट्ट, नरेश, गीता भट्ट, निबंध में आशा, विवेक, प्रियंका, प्राइमरी में हरीश भट्ट, यशोदा, रेनुका, कविता पाठ में बबीता, मेघा, भागीरथी, जूनियर में विवेक प्रसाद, आशा, निर्मला जीते।
समन्वयक उमेश चंद्र भट्ट ने संचालन किया। आयोजन में रमेश जोशी, शोभा जोशी, शीला पाटनी, नदीम अहमद, महाराणा प्रताप सिंह, रेखा भट्ट, मीना चंद, पुष्पा कार्की, विद्याधर भट्ट, केशव दत्त, नरेंद्र रावल, हर्षप्रदीप, प्रमोद कुमार, प्रेम सिंह राठौर आदि ने सहयोग दिया।