फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में 14 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान

Sat, 18 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत जिले में धनतेरस पर 14 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। शनिवार सुबह से ही बाजार में चहल-पहल देखने को मिली। मोबाइल और ऑटोमोबाइल्स शॉप पर सबसे अधिक धन वर्षा हुई। गहनों, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, बर्तन समेत अन्य दुकानों में काफी भीड़ रही।



नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह ने बताया कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा कारोबार में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हुंडई शोरूम के सेल्स मैनेजर शिवराज सिंह ने बताया कि इस बार कारोबार काफी अच्छा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार 40 प्रतिशत कारें अधिक बिकी हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी कम होने से प्रत्येक कार पर 70 हजार से एक लाख रुपये तक रुपये कम हुए हैं। पिछले साल 14 कारें बिकी थीं, इस बार 20 से अधिक की बिक्री हुई।
विज्ञापन




बाइक शोरूम प्रबंधक राजेश उप्रेती ने बताया कि इस बार धनतेरस पर 70 से अधिक बाइकें बेची गईं। बर्तन विक्रेता तुषार बिष्ट, नरेश गड़कोटी, विनोद पांडे, कुंदन बिष्ट, मिठाई कारोबारी, प्रकाश तिवारी, मुक्तेश वर्मा, आनंद राणा, आभूषण विक्रेता विजय वर्मा, आयुष वर्मा, देवीलाल वर्मा, मोबाइल विक्रेता नवल जोशी, राजेश तिवारी, कृष्णा पांडे आदि ने बताया कि इस बार कारोबार पिछले वर्षों की अपेक्षा बेहतर रहा है।

कोट
धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा। अलमारी सहित फर्नीचर का अधिकांश सामन बिक गया। जहां शुक्रवार तक बाजार में भीड़ अनुमान के मुताबिक नहीं थी, शनिवार को सुबह से बाजार में काफी उछाल देखने को मिला। अच्छा कारोबार होने से हर वर्ग का दुकानदार खुश है। - मुकेश जोशी, फर्नीचर कारोबारी
विज्ञापन

कोट
सोने के दामों में उछाल आने के बाद भी धनतेरस पर्व पर लोगों ने सोने को भी काफी पसंद किया। सुबह से ही लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। सर्राफा बाजार तीन करोड़ के करीब हुआ है। - चंदन वर्मा, स्वर्णकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें