फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए नहीं मिल रहा बजट: माहरा

Sun, 17 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने बापरु, बंतोली, गैरी, गुमौद समेत छह गांवों में पैदल जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। बापरु में किशन सिंह की अध्यक्षता तथा भवान सिंह फर्त्याल के संचालन में आयोजित चौपाल में माहरा ने कहा कि केंद्र प्रधानमंत्री  ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), स्पेशल कंपोंनेंट प्रोग्राम (एससीपी) और कुंभ मेले जैसे महत्वपूर्ण कार्यो के लिए बजट आवंटित नहीं कर रहा है। जिससे विकास का माहौल समाप्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने सूखे से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की। पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, भूपाल बोहरा, चंदन राम, दीपक चंद्र, मान सिंह, रूप देव शर्मा ने क्षेत्र की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन


बंतोली, तल्ला मल्ला बापरु, दयारतोली, गुमौद, कुलाड़ा, ओखलंज गांवों के लोगों का कहना था कि उन्हें पूर्व में  विकेंद्रीकृत जलागम में भी वंचित रखा गया था। अब एकीकृत जलागम में भी वंचित रखा गया है। माहरा ने जलागम उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल से फोन पर बात की। उन्होंने उक्त गांवों को फेज टू में शामिल करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने सीएम राहत कोष से सहायता दिलाने, आवासहीन लोगों को घर  देने, पिथौरागढ़ रोड से बापरु तक की सड़क के डामरीकरण की भी मांग उठाई। उनके भ्रमण में ओंकार धौनी, भुवन चौबे, पीएस अधिकारी, नारायण राम, अर्जुन ढेक, प्रदीप शर्मा, ब्रजेश माहरा आदि कार्यकर्ता साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें