फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से हुई थी दुल्हन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/पाटी। पाटी ससुराल में विवाह के एक दिन बाद टनकपुर से आई दुल्हन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। मंगलवार को गमगीन माहौल में पाटी में दुल्हन का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

टनकपुर के स्वर्गीय पूरन चंद्र जुकरिया की बेटी चांदनी का विवाह दो मई को पाटी के प्रदीप जोशी से हुआ। लेकिन तीन मई की सुबह चांदनी की मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। ससुराली और मायके के लोग इस घटना से सन्न हैं। सोमवार देर शाम मृतका के मायके वाले भी पाटी पहुंचे। लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक मंजीत सिंह और डॉ. लवप्रीत कौर ने मंगलवार को चांदनी का पोस्टमार्टम किया। पाटी के थानाध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना है। पता चला कि चांदनी की तबियत बीते कई दिनों से ठीक नहीं थी। और मौत से पहले भी उल्टी हुई थी। मंगलवार दोपहर बाद चांदनी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें