फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: काशीपुर जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बचे यात्री

Mon, 19 Jan 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट रोडवेज स्टेशन पर ब्रेक फेल होने से पोल से टकराई बस। स्रोत : यात्री
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। काशीपुर जा रही लोहाघाट रोडवेज डिपो की बस के ब्रेक फेल होने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस स्टेशन पर चालक ने बस को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्ट किया तो ब्रेक फेल होने से बस आगे बढ़ने लगी। बस रेलिंग और बिजली के पोल को तोड़कर नीचे एनएच की तरफ बढ़ने लगी तो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे दीवार से टकरा दिया। इससे बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में सवार 40 यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे चालक नंदन सिंह रोडवेज स्टेशन से बस (यूके 07ए 2915) यात्रियों को लेकर काशीपुर के लिए रवाना हुआ। बस स्टेशन के भीतर ही करीब 10 मीटर आगे बढ़ने के बाद बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बेकाबू बस रोडवेज स्टेशन पर लगाई गई लोहे की रेलिंग और बिजली के पोल को तोड़ते तेजी से आगे बढ़ने लगी। चालक नंदन सिंह फर्त्याल ने सूझबूझ दिखाते हुए एएनएच किनारे दीवार से बस को टकरा दिया। इससे बस रुक गई।
गनीमत रही कि इस दौरान दुर्घटना स्थल से एनएच पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद एनएच पर करीब 15 मिनट तक जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि बस का प्रेशर लीक होने से ब्रेक फेल हो गए थे। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

मानक पूरी कर चुकी बसों का हो रहा संचालन



रोडवेज के लोहाघाट डिपो में बसों की कमी बनी हुई है। डिपो से मैदानी क्षेत्रों के लिए मानक पूरा कर चुकी कई बसों का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि डिपो में वर्तमान में 34 बसें हैं। इनमें 14 नई जबकि 11 बसें पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा कर चुकी हैं। करीब नौ बसें मानक पूरा करने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि नई 12 बसों का संचालन दिल्ली और दो बसों का संचालन देहरादून रूट पर किया जा रहा है। अन्य बसें बरेली, देहरादून, हल्द्वानी, काशीपुर, नैनीताल आदि रूटों पर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें