फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीलीभीत के युवक का शव बनबसा शारदा नहर में मिला

Sat, 04 Apr 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गढ़ीगोठ क्षेत्र में धनुष पुल के पास शारदा नहर में एक शव उतराता देख पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि धनुषपुल पुलिस चौकी से शारदा नहर में एक शव उतराता देखे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। एचसी पूरन सिंह कंबोज ने शव का पंचनामा कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश कश्यप (32) पुत्र राम कुमार कश्यप निवासी माधो टांडा, जिला पीलीभीत के रूप में हुई है। बताया कि वो अपनी रिश्तेदारी में तीन-चार दिन पूर्व बनबसा केनाल आए था। संभावना जताई जा रही है कि नहाते समय पैर फिसलने से वह नहर में डूब गए होंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ और जांच उपरांत मृतक की मौत प्रथम दृष्ट्या नहर में डूबने की संभावना प्रतीत हो रही है। उन्होंने मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही ज्ञात होने की बात कही है। मृतक के रिश्तेदारों के हवाले से थानाध्यक्ष ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें