टनकपुर महाविद्यालय में प्रस्तुति देते संगीत विभाग के छात्र छात्राएं। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय के संगीत विभाग के कार्यक्रम में विभिन्न रागों और भजनों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो झूमने को विवश हुए।
प्राचार्या डाॅ. अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् जानकी खर्कवाल और विशिष्ट अतिथि लीला तिवारी ने महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष डाॅ. पंकज उप्रेती को उनके संगीत में योगदान पर बधाई दी। नितीश कुमार ने राग कामोद, कोमल रौतेला ने राग यमन, डाॅ. उप्रेती ने राग खमाज में प्रस्तुतियां दी। कोमल राय, आकांक्षा राय ने भजन प्रस्तुत किए। रिया चंद और विद्यांशु विश्वकर्मा ने जुगलबंदी की। प्रत्यक्ष भंडारी ने वाद्ययंत्र में और दिनेश कुमार ने तबला पर संगत दी। वहां डाॅ. विनोद जोशी, सौरभ कलखुड़िया, डाॅ. एसके कटियार, डाॅ. सुमन कुमारी, डाॅ. होशियार सिंह, डाॅ. किरन दानू, डाॅ. विजय डालाकोटी थे। संवाद