फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नायकगोठ ने किया ट्राफी पर कब्जा

Fri, 23 Feb 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा में क्रिकेट फाइनल में विजेता टीम अति​थियों के साथ। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। द्वितीय सूबेदार मोहन चंद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर नायकगोठ ने ट्राफी कब्जाई। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को भजनपुर खेल मैदान में चली क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल नायकगोठ और नगर पंचायत बनबसा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर नायकगोठ ने 15 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। इसमें पंकज ने 103 रनों का योगदान दिया। जवाब में नगर पंचायत की टीम 10 ओवर में 72 रन पर ढेर हो गई। अंपायर जंग बहादुर थापा, निक्की चंद, स्कोरर अमित पांडेय रहे। आंखों देखा हाल धर्मेंद्र पाल से सुनाया। वहां सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, जतिन देउपा, हेमा जोशी, रुक्मिणी उनियाल आदि थे। आयोजक शिव चंद ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें