फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने एटीएम कार्ड से उड़ाए 40 हजार

Sun, 05 Jul 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने एटीएम के जरिये एक व्यक्ति के स्टेट बैंक के खाते से चालीस हजार रुपये उड़ा लिए। इतना ही नहीं जालसाजों ने पीड़ित का एटीएम कार्ड भी बदल दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर की रेलवे कालोनी वार्ड 4 निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह 30 जून को अपने स्टेट बैंक खाते का एटीएम कार्ड लेकर पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गया। उस वक्त वहां दो युवक मौजूद थे, जिन्होंने मदद करने के लिए राकेश कुमार से एटीएम कार्ड मांगा, लेकिन पैसे नहीं निकलने पर कार्ड वापस कर दिया। इसके बाद वह घर आ गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से चालीस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। वह बैलेंस चैक करने एटीएम पहुंचा तो पता चला कि जो एटीएम कार्ड उसके पास है वह किसी और का है। उसने फौरन स्टेट बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपना खाता लॉक करा दिया। दो जुलाई को एटीएम कार्ड के लिए उसने स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में आवेदन किया तो उसी दिन शाम को चमोली निवासी किसी प्रदीप सिंह राठौर नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि एटीएम कार्ड उसके पास है। कोतवाल कमल राम आर्य का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें