फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी से बेखबर हैं नेपाली पेंशनर

विज्ञापन
सामाजिक दूरी बिना बनबसा एनएचपीसी गेट पर खड़े नेपाली पेंशनर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एक साथ बड़ी संख्या में नेपाली पेंशनरों एवं आश्रितों को भारत भेजने का नेपाल प्रशासन का फैसला यहं चिंता जनक बना है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में नेपाली पेंशनर बनबसा बैंक पहुंचे। बैंकों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भारतीय प्रशासन को उन्हें समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिनों से बनबसा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में बड़ी संख्या में भारतीय सेना के नेपाली पेंशनरों यहां पेंशन लेने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने नेपाल के कंचनपुर जिले के नेपाली पेंशनरों को बनबसा में बैंकों से सात अगस्त से दस अगस्त तक के लिए पेंशन लेने को भारत आने की अनुमति दी है। इस बीच आठ अगस्त को दूसरा शनिवार और नौ अगस्त को रविवार पड़ रहा है। इन दो दिन अवकाश होने के कारण शुक्रवार को बड़ी संख्या में नेपाली पेंशनर बनबसा पहुंच गए। जिससे यहां अव्यवस्था फैल गई। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए उन्हें समझाने में एनएचपीसी प्रशासन, सीआईएसएफ एवं पुलिस प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि पिछले तीन दिनों में पहले ही एनएचपीसी में पांच लोग कोराना संक्रमण के तहत टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, ग्रामप्रधान विनीता राणा, महेश मुरारी, भावना नेगी आदि ने नेपाल प्रशासन को सीमित संख्या में नेपाली पेंशनरों को भारत भेजने का सुझाव दिया है। एसबीआई के प्रबंधक योगेश कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 182 नेपाली पेंशनर बैंक पहुंचे। बीओबी के शाखा प्रबंधक अंकित राठौर ने बताया कि उनके यहां से 150 नेपाली पेंशनरों ने पेंशन निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें