फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात सेवा के हाल न सुधरने पर आंदोलन करेंगे प्रधान

Wed, 10 Oct 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में तेल की कमी के कारण खड़ी खुशियों की सवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपात चिकित्सा सेवा 108 और खुशियों की सवारी (केकेएस) में डीजल की कमी के चलते रोगियों को भारी दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान संगठन ने आपात सेवा के हाल नहीं सुधरने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


केकेएस ईंधन नहीं होने से 10 दिनों से ठप पड़ी है। 108 वाहन महज 10 किमी तक ही मरीजों को सेवा दे पा रहा है। गर्भवती महिलाएं और अन्य बीमार लोगों को धन खर्च कर निजी एंबुलेंस से अस्पताल तक जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, भुवन चौबे आदि का कहना है कि आपात सेवा और केकेएस का संचालन ईंधन के अभाव में ठप पड़ना जन सरोकारों से मुंह मोड़ना है। संगठन ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तत्काल तेल की व्यवस्था कर वाहनों का सुचारु रूप से संचालन करने की मांग की। साथ ही एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर 108 आपात सेवा के जिला समन्वयक रजत उनियाल का कहना है कि हालात की उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें