फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुष्कर्म के दोषी को 12 वर्ष की सजा, अगस्त 2024 का है मामला

Fri, 20 Feb 2026 02:46 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

चंपावत में दो साल पुराने दुष्कर्म मामले में सत्र न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 12 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
court - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत में सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अनुज कुमार संगल ने दुष्कर्म के आरोपी पर दोषसिद्ध करते हुए 12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दो साल पुराने दुष्कर्म के मामले में सभी गवाहों को सुनने और साक्ष्यों को देखने के बाद दोषी शंकर लाल को 12 वर्ष कठोर कारावास की सजा और एक लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को एक वर्ष के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भोगनी होगी।

ममाले के अनुसार, अगस्त 2024 में पीड़िता ने थाना चंपावत में तहरीर देकर बताया था कि वह जंगल से मवेशी लेकर घर आ रही थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौट कर इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64 (1) भारतीय दंड संहिता 2023 में प्राथमिकी दर्ज की। अभियोजन पक्ष ने आरोपी सिद्ध करने के लिए नौ गवाहों का पेश किया जबकि 29 साक्ष्य प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें