पुलिस टीम ने तेंदुए की खाल के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
चंपावत के एसओजी और वन विभाग की टीम ने चल्थी क्षेत्र में एक व्यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ईश्वर राम निवासी तल्ली खटोली के पास से करीब 162 सेमी तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ वनजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तेंदुए की खाल को अपने ताऊ के लड़के से लेने बताया है।