मिनी स्टेडियम बनबसा में अतिथियों और आयोजकों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। प्रथम स्व. कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला चंदनी के आजाद क्लब ने जीता। उसने बनबसा के नागार्जुन इलेवन को तीन विकेट से हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी और विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह पाटनी ने किया।
यहां मिनी स्टेडियम में सोमवार को प्रथम स्व. भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी कर नागार्जुन इलेवन ने 14 ओवरों में 65 रन बनाए। जवाब में आजाद क्लब ने 13वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 66 रन बना मैच जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी मुन्ना को सर्वाधिक 11 रन बनाने और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। विनोद चंद, निक्की चंद अंपायर, राजेंद्र सिंह धामी स्कोरर थे। गोल्डी, कमलेश भट्ट, कपिल ने आंखों देखा हाल सुनाया। वहां आयोजक जंगबहादुर थापा, दीपेंद्र चंद, जगदीश चंद, राकेश चंद, योगेश पांडे आदि ने सहयोग दिया।