फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मैच जीत अगले चक्र में पहुंचे थापा और बिछवा इलेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा भजनपुर खेल मैदान में चल रहे वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले हुए। थापा और बिछवा इलेवन ने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। बुधवार को घोसीकुंवा खटीमा और फागपुर इलेवन के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

पहला मुकाबला थापा और सैलानीगोठ इलेवन में हुआ। पहले बल्लेबाजी कर थापा इलेवन ने पांच विकेट पर 201 रन बनाए। सर्वाधिक 54 रन मोहन थापा ने बनाए। जवाब में सैलानीगोठ की टीम 165 रनों पर ढेर हो गई। दूसरा मुकाबला बिछवा और टनकपुर इलेवन के बीच हुआ।
पहले बल्लेबाजी कर टनकपुर ने चार निकेट पर 115 रन बनाए। बिछवा ने छह विकेट पर 121 रन बना मैच चार विकेट से जीत लिया। अंपायर जगदीश भटृ और सत्येंद्र भट्ट, स्कोरर दीपक कार्की रहे। आंखों देखा हाल दीपेंद्र चंद ने सुनाया। मैच आयोजन में कमेटी अध्यक्ष उमेश भट्ट, शिव चंद, जंग बहादुर थापा, जगदीश चंद जग्गू, योगेश चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें