फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेड़ गिरने से 45 मिनट बाधित रही थल -बेड़ीनाग सड़क

Sun, 11 May 2025 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
थल-बेड़ीनाग सड़क पर गिरे चीड़ के पेड़। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल से तीन किमी दूरी पर बरड़ बैंड के पास शाम पांच बजे तेज बारिश और अंधड़ से विशालकाय चीड़ के पेड़ धराशायी हो गए। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात 45 मिनट तक बाधित रहा। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर थल थाने के थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत, कांस्टेबल जगदीश मारकोना दो कटर मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोनिवि कर्मी अशोक धानिक, बलविंदर सिंह और स्थानीय लोगों में मदन उपाध्याय, कुंदन चुफाल सहित अन्य लोगों के सहयोग से पेड़ को काटा गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें