फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा मे शुरू हुआ अखंड रामायण का पाठ

विज्ञापन
ंपावत के भिंगराड़ा में अखंड रामायण का पाठ करते श्रद्धालु। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ऐड़ी रामलीला कमेटी भिंगराड़ा की ओर से अखंड रामायण का आयोजन शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार रामलीला का आयोजन नहीं होने से स्थानीय लोगों में निराशा रही। बृहस्पतिवार को शुरू हुए कार्यक्रम में सुबह पूजा अर्चना की गई। इसके बाद दो दिनी अखंड रामायण का आयोजन शुरू किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि रामलीला की परंपरा जारी रहे, इसको देखते हुए भिंगराड़ा में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। रामायण पाठ में कई भक्तों ने शामिल होकर पूजा-अर्चना के साथ आशीर्वाद लिया। साथ ही लोगों ने कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता भट्ट, व्यवस्थापक महेश चंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष तुलाराम भट्ट, धर्मानंद भट्ट, केशवदत्त भट्ट, महेश भट्ट, रमेश भट्ट, कृष्ण चंद्र भट्ट, नित्यानंद भट्ट, ईश्वरी दत्त जोशी, नैनीताल बैंक शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें