फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदमारी मोहल्ले में कटखने बंदरों का आतंक

Mon, 19 Jun 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के चांदमारी मोहल्ले में कटखने बंदरों का आतंक है। इसके चलते लोगों का जीना मुश्किल है। बंदर आए दिन बच्चों, वृद्धों, नौजवानों पर झपटते आ रहे हैं।
विज्ञापन


बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग पर मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। चांदमारी के सुरेंद्र बोहरा, जगत सिंह कार्की, रवींद्र प्रकाश पांडेय, कमल किशोर पांडेय, मोहन नाथ गोस्वामी, सुरेंद्र बोहरा, गोपाल गिरी, त्रिभुवन सिंह, चंचल सिंह बोहरा, राजेंद्र सिंह बोहरा, गिरीश जोशी आदि का कहना था कि कटखने बंदरों ने उनके क्षेत्र में आतंक मचाया है। उन्होंने कहा कि जब से मुहल्ले के नौ साल के छात्र सुमित गिरी को बंदरों ने हमलाकर घायल किया है।
विज्ञापन


उनके बच्चे स्कूल जाने में भयभीत हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके द्वारा पूर्व में वन विभाग को बंदरों को पकड़ने की मांग की जा चुकी है, लेकिन वन विभाग उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। कहा कि अगर समय रहते बंदरों के आतंक से उन्हें निजात नहीं मिली तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने डीएम से भी मिलने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें