फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में खनन चोरी करते दबोचे गए 10 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। टनकपुर के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन चोरी के आरोप में वन निगम ने दस वाहनों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी विनय धामी के दो और बाकी आठ के एक-एक वाहन हैं। वन निगम ने इन वाहनों की दो दिन के लिए शारदा में निकासी पर रोक लगाई है। अलबत्ता डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने एसडीएम को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। शारदा खनन क्षेत्र के सेक्शन ऑफिसर प्रकाश पाटनी ने बताया कि बीते दो दिन से कई वाहन 28 एकड़ के प्रतिबंधित क्षेत्र में टोकन बगैर घुसकर खनन चोरी कर रहे थे। जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था। खनन चोरी के आरोपियों को समझाने पर भी वे बाज नहीं आ रहे थे। इसी को देखते हुए बुधवार को वन निगम ने विनय धामी, कमल गुप्ता, मुकेश, संतोष सिंह, पद्मा चंद, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, कमल सिंह, पान सिंह को प्रतिबंधि क्षेत्र में खनन चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। अनुभाग अधिकारी ने बताया कि डीएलएम के आदेश पर इन वाहनों की निकासी अगले दो दिन के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें