फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ग्राहक मंडी में दस क्विंतल सब्जी बिकी

विज्ञापन
लोहाघाट में किसान मंडी में खरीदारी करने आए ग्राहक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सारथी संस्था की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित किसान ग्राहक मंडी में दस क्विंटल से अधिक सब्जियां एक घंटे में ही बिक गईं। समिति के अध्यक्ष सुमित भट्ट के दिशा-निर्देशन में आयोजित मंडी में पंचेश्वर, दिगालीचौड़, बाराकोट, बैड़ा बैडवाल, रायनगर चौड़ी, फोर्ती, बनगांव, सुंई आदि जगहों से किसान जामुन, तुरई, शिमला मिर्च, टमाटर, मक्का, राई, ककड़ी, लौकी आदि उत्पाद लेकर आए थे। काश्तकार भैरव राय, रघुवर कलौनी, गौरी, मंजू, पुष्पा, किशन सिंह, चंद्रकला आदि का कहना है कि किसान ग्राहक मंडी में उत्पाद बेचने से उन्हें उनके सामान की अच्छी कीमत मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें