चंपावत के पूल्ड हाउस में माउंटेन बाइकिंग को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी जिलाधिकारी अनिल ?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सीमांत क्षेत्र विकास निधि (बीएडीपी) योजना के अंतर्गत ब्लॉक लोहाघाट की ओर से प्रायोजित एवं रियल एडवेंचर संस्था लोहाघाट द्वारा आयोजित दस दिनी माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण का पूल्ड आवास चंपावत में विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के युवाओं का साहसिक कोर्सों के लिए आगे आना शुभ संकेत है।
विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट एवं खंड विकास अधिकारी लोहाघाट महेश चंद्र परगांई, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने युवाओं से प्रशिक्षण के दौरान बारीकी से प्रशिक्षण लेने को कहा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने साहसिक पर्यटन के गुर बताते हुए प्रशिक्षण में बरती जाने वाली सावधानियों आदि की जानकारियां दी। बताते चलें कि माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम चंपावत जिले में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विकासखंड लोहाघाट के सीमांत क्षेत्रों कोटला, टमटकांडे, ढोरजा, शिलिंग, चमदेवल आदि के 18 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर रियल एडवेंचर के निदेशक आशीष जोशी, धन सिंह बिष्ट, कपिल राय, सुनील जोशी, ललित थ्वाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो