लोहाघाट के झूमाधुरी मंदिर में शुरू हुई देवी भागवत कथा के मौके पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र और विश्व कल्याण के लिए झूमाधुरी मंदिर में दस दिवसीय देवी भागवत कथा शुरू हो गई है। शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली।
बुधवार को कथा के मुख्य आयोजक ललित प्रसाद पांडेय उर्फ बाबा आदित्यदास के दिशा-निर्देशन में देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान प्रकाश बोहरा, धन सिंह पाटनी ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। क्षेत्र के पाल देवती भगवती मंदिर से झूमाधुरी भगवती मंदिर तक महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। आयोजक बाबा आदित्यदास ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से सैनिटाइज करनेे के साथ श्रद्धालु सामाजिक दूरी बनाने के साथ मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। कथा के दौरान नवगृह पूजन, महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र का जाप आदि किए जा रहे हैं। आयोजन में लोहाघाट, बाराकोट क्षेत्र के लोग सहयोग कर रहे हैं।