फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर सेवा समिति ने बैठक कर व्यवस्थाएं तय की

Mon, 08 Jan 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बैठक में उपिस्थत श्री ब्यानधूरा सेवा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : Officers and activists of Shri Badhoora Seva Samiti present in the meeting attended.
विज्ञापन
..
विज्ञापन

 प्रसिद्ध बाबा श्री ब्यानधूरा मंदिर में उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। श्री ब्यानधूरा सेवा समिति ने बैठक आयोजित कर मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। तय हुआ कि इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दिलाई जाएंगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स की मांग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से भी शिविर लगाने का आग्रह किया जाएगा।

 मकर संक्रांति यानि उत्तरायणी पर्व पर बाबा श्री ब्यानधूरा मंदिर में हर साल मेला लगता है। दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन भीड़ के सापेक्ष मेले में प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं नहीं की जाती हैं। मंदिर सेवा समिति ही श्रद्धालुओं को अपने स्तर से सुविधाएं मुहैया कराती है। सोमवार को श्री ब्यानधूरा सेवा समिति की बैठक में प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाएं मुहैया कराने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि बाबा ब्यानधूरा मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। यहीं वजह है कि धार्मिक अवसरों पर लगने वाले मेलों में चंपावत के अलावा ऊधमसिंह नगर, नैनीताल आदि जिलों से भक्तों की भीड़ रहती है। समिति ने श्रद्धालुओं को पथप्रकाश, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श कर तैयारी में जुटने का निर्णय लिया है। बैठक में समिति के अध्यक्ष पं. शंकर दत्त जोशी, महामंत्री जमन सिंह महरा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, व्यवस्थापक पं. दयाकिशन जोशी, पुजारी मोहन चंद्र जोशी, ककनई ग्राम प्रधान मोहन सिंह, विशन सिंह, प्रेम सिंह बोहरा, शिवराज सिंह, पान सिंह, कैलाश गड़कोटी, धरम सिंह आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें