फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम पंजीकृत होने की अफवाह पर तहसील में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
टनकपुर तहसील में उमड़े शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों की भीड़। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नाम पंजीकृत होने की अफवाह पर रविवार को शारदा चुंगी कालोनी के लोगों की तहसील में भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके चलते सुरक्षा कर्मियों को भीड़ को सामाजिक दूरी में खड़े कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने घर-घर राशन बांटने बात कह लोगों को वापस लौटाया।
विज्ञापन

रविवार को किसी ने शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों से कह दिया कि तहसील में राशन के लिए परिवारों के नाम खिले जा रहे हैं। इस पर महिलाओं और बच्चों के साथ कई लोग तहसील में उमड़ पड़े। प्रशासन ने पहले तो लोगों के नाम लिखने शुरू कर दिए और बाद में एसडीएम दयानंद सरस्वती व तहसीलदार खुशबू पांडेय ने घर-घर राशन बंटवाने की बात कह किसी तरह लोगों को समझा कर वापस लौटाया। भीड़ में शामिल कई लोगों का कहना था कि उनके पास पीला राशन कार्ड (राज्य खाद्य सुरक्षा कार्ड) है, लेकिन इस कार्ड में मिल रहा राशन परिवार के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। तहसीलदार खुशबू पांडेय का कहना है कि राशन कार्ड धारकों को तीन माह एडवांस राशन बांटा जा चुका है। अब राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन बांटा जाना है। पूर्ति विभाग के पास मुफ्त राशन का कोटा फिलहाल नहीं आया है। कोटा मिलते ही यह राशन भी जल्द बंटवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें