फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घर से नकदी और जेवर लेकर किशोर लापता, पुलिस को 24 घंटे में मिला

Mon, 12 Aug 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नाराज होकर नकदी और घर के जेवर लेकर फरार बाराकोट ब्लाॅक के एक गांव के नाबालिग किशोर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बाराकोट ब्लाॅक के एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनका 13 साल का किशोर रविवार सुबह घर से लापता हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस में किशोर की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस टीम गठित की गई। एसओजी प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में टीम ने तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदा किशोर को रोडवेज स्टेशन खटीमा में रोडवेज बस से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह घर से नाराज होकर दिल्ली जा रहा था किशोर से मिले बैग में नकदी, जेवर, मोबाइल फोन बरामद हुए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने पुलिस का अाभार जताया। पुलिस टीम में मतलूब खान , गणेश बिष्ट, उमेश राज, सूरज कुमार, विनोद जोशी , ललिता, ज्योति शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें