फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 32 स्काउट, 56 गाइडों ने सामूहिक दीक्षा ग्रहण की

Mon, 12 Aug 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में आयोजित सामूहिक दीक्षा समारोह में स्काउट और गाइड। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के दयानंद इंटर काॅलेज में विभिन्न स्कूलों के स्काउट गाइड ने सामूहिक दीक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट गाइड ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक डाॅ. मनुश्रवा आर्य और जिला सहायक गाइड कमिश्नर हेमा वर्मा ने कैडेटों को स्काउट गाइड नियमों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। ब्लाॅक सचिव शीला जोहर, स्काउट मास्टर संदीप कुमार ने स्काउट और गाइडों को शपथ ग्रहण कराते हुए टीका लगाकर, बैच, स्कार्फ और कैप आदि लगाया गया।
दीक्षा संस्कार समारोह में अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, विवेकानंद स्कूल के 32 स्काउट और 56 गाइडों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्काउट मास्टर ललित जोशी, गाइड कैप्टन सुशीला उप्रेती, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें