फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन

Mon, 16 Feb 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से 12 सदस्यीय जिला वॉलीबाल टीम का चयन किया गया। ट्रायल में जिलेभर के 60 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित टीम 19 से 21 फरवरी तक चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में होने वाली ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

रविवार को उत्तरांचल वालीबॉल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के दौरान होने वाले चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का चयन किया गया। पूर्व नेशनल खिलाड़ी जगदेव सिंह और जिला सचिव चंदन सिंह मेवाड़ी ने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़यों का चयन किया। कुमाऊं सह संयोजक भाजपा रवि कुमार प्रजापति ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। चयन ट्रायल के दौरान चंपावत वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह, चंदन सिंह मेवाड़ी, जगदेव सिंह, उमेश पांडे, अमन जोशी, नितिन भारती, साक्षी सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें