फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए बुलाई टीम

Wed, 27 Sep 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
आंठवे मील पर वन कर्मियों से वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल। स्रोत- वन विभाग
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत हाईवे पर आठवें मील के पास हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए अब वन विभाग ने हल्द्वानी से ट्रेंकुलाइजर टीम बुला ली है। टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने आठवें मील पहुंचकर वन अधिकारियों से वार्ता की और दहशत का पर्याय बने हमलावर तेंदुए को जल्द पकड़ने काे कहा।
विज्ञापन


हमलावर तेंदुआ आठवें मील के पास राहत चलते दोपहिया वाहन सवारों पर अचानक हमला कर रहा हैं। तेंदुआ ढाई माह में 13 लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। तीन दिन पूर्व तेंदुए ने जौल ग्राम पंचायत निवासी पूरन तिवारी (50) पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इस घटना के बाद सूखीढांग क्षेत्र के गुस्साए लोगों ने तेंदुआ पकड़ने की मांग तेज की।
बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ने की अनुमति दे दी गई है। हल्द्वानी से आई ट्रेंकुलाइजर टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन


गोगना, घटीगाड़ में मवेशियों को मार रहा तेंदुआ
पिथौरागढ़। ग्राम सभा गोगना और घटीगाढ़ में तेंदुआ मवेशियों को निवाला बना रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह भाट ने बताया कि तेंदुआ अब तक कई पालतू कुत्तों और बिल्लियों को मार चुका है। पशुपालक दुधारू पशुओं को चरने के लिए जंगल भेजने से कतरा रहे हैं। बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से आबादी में पहुंच रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें