फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़कों में उतरे शिक्षक

विज्ञापन
चंपावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के शिक्षक संगठनों के साथ घटक संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शनिवार को शिक्षा भवन से जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पेंशन की अंशदान धनराशि को शेयर मार्केट में लगाने का विरोध किया। बाद में डीएम के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग के साथ विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

इस मौके पर कलक्ट्रेट में हुई सभा में शिक्षकों का कहना था कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्रालय को भी कई बार ज्ञापन भेजा जा चुका है पर उनकी मांगों पर अभी तक, अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा एक तरफ विधायक, सांसद, मंत्रियों के साथ जजों को पुरानी पेंशन मिल रही है, लेकिन उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता और जिला मंत्री बंशीधर थ्वाल के संचालन में हुई सभा में रुद्र सिंह बोहरा, कमल जोशी, रवींद्र पांडेय, नागेंद्र जोशी, जीवन मेहता, प्रकाश जोशी, साजिद अली, प्रकाश तड़ागी, कवींद्र तड़ागी, कुंवर प्रथोली, भूपेंद्र प्रकाश, महेंद्र जीना, होशियार सिंह कार्की, गीता जोशी, रेखा बोहरा, बची सिंह पुजारी आदि ने विचार रखे।
धरना प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
चंपावत। कलक्ट्रेट में हुए धरना प्रदर्शन में सुनीता ओली, सरिता प्रथोली, नीतू ढेक, गीता खंपा, सरस्वती जीना, रजनी वर्मा, लीला जनौटी, लीला गर्ब्याल, हरीश पांडेय, मंजू बोहरा, मंजू जोशी, निर्मला, गीता बिष्ट, गीता परवाल, जानकी, रेखा माहरा, कमला पनेरू, हेमा कार्की, चंद्रा महरा, गीता जोशी, संगीता कोहली, नीतू आर्या, तनुजा वर्मा, कविता मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोट.....
-पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर सरकार कोई वार्ता नहीं करना चाहती है। हाल यह है कि दो माह पूर्व पल्सों से सेवानिवृत्त हुए एक शिक्षक को महज छह सौ रुपये की पेंशन मिल रही है। यह सब शिक्षकों के साथ अन्याय और नाइंसाफी है।
शिक्षक, गोविंद सिंह बोहरा।
फोटो 21 सीपीटी 12 पी।
-प्रदेश सरकार के अड़ियल रवैये के कारण शिक्षक समाज को सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। पेंशन की धनराशि को शेयर बाजार में लगाकर शिक्षकों को पुरानी पेंशन सुविधा से वंचित किया जाना गलत है।
शिक्षक, रवीश पचौली।
फोटो 21 सीपीटी 13 पी।
-शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ पेंशन को लेकर पक्षपात को बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संगठन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगा।
शिक्षक, कैलाश फर्त्याल।
फोटो 21 सीपीटी 14 पी।
-पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हम खुद ही मझधार में खड़े हैं। ऐसे हालात में हम किस प्रकार नौनिहालों का भविष्य बना सकते हैं। यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो विद्यालयों में ताले लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षिका, गीता जोशी।
फोटो 21 सीपीटी 15 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें