फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकस्मिक अवकाश लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टनकपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन करते प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर टनकपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों के आधे शिक्षकों ने आकस्मिक अवकाश लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दयानंद सरस्वती को सौंपा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री देवी दत्त जोशी, जिला महामंत्री बंशीधर थ्वाल और ब्लॉक उपाध्यक्ष कवींद्र तड़ागी के नेतृत्व में शिक्षक तहसील पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
संगठन ने पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल करने, छठवें केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसाओं की विसंगतियों को दूर कर सातवें वेतनमान की अनुशंसाओं में संशोधन कर एक जनवरी 2016 से पूरे देश के प्राथमिक शिक्षकों के लिए समान रूप से लागू करने, अनुबंधित शिक्षकों, पैरा शिक्षकों, शिक्षा सहायकों, गण शिक्षकों नियोजित शिक्षकों को 31 मार्च 2021 से पूर्व समायोजित कर समान वेतन सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रावधानों को हटाते हुए प्रारंभिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को सुनिश्चित करने और शिक्षा पात्रता परीक्षा शिक्षकों के व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने से पूर्व आयोजित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ये शिक्षक थे शामिल
प्रदर्शन में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की टनकपुर शाखा के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, मंत्री विनोद प्रकाश गहतोड़ी, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, हरीश पाठक, हरीश पांडेय, माया बोरा, हीरा बोरा, अनुराधा उपाध्याय, रीता पांडेय, पूजा वर्मा, अर्चना, गौरी भट्ट, शकुंतला, राजीव कुमार, धनवीर रावत, गोविंद सिंह, ओमप्रकाश, हरदेव, राधेलाल वर्मा, विनोद भट्ट, प्रकाश आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें