फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों-कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग

विज्ञापन
चंपावत में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर सांसद अजय टम्टा और विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज् - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग दिनों दिन जोर पकड़ते जा रही है। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा और विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षक और कर्मचारी नेताओं का कहना था कि पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर पूरे देश में कर्मचारी आंदोलनरत हैं। वहीं वर्ष 2004 व उसके पश्चात नियुक्त सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को नई पेंशन योजना के तहत रखा गया है। जो 60 वर्ष तक राजकीय सेवा करने के पश्चात सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारी व उसके परिवार के हित में नहीं है। उन्होंने सांसद टम्टा से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को संसद सत्र के दौरान प्रभावी तरीके से सदन में रखने का अनुरोध किया। सांसद और विधायक को ज्ञापन देने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष रुद्र सिंह बोहरा, महामंत्री मुकेश वर्मा, दिनेश चंद्र पांडेय, कवींद्र सिंह तड़ागी, राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार आर्य, प्रकाश नाथ, अमित वर्मा, प्रदीप बोहरा आदि शिक्षक नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें