फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ‘नई पेंशन योजना बेहतर है तो इसे सांसदों-विधायकों पर क्यों नहीं कर रहे लागू्’

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मई में दिल्ली में प्रस्तावित संसद भवन के घेराव की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन छतोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों तक नौकरी करने के बाद भी कर्मचारियों को मात्र दो से आठ हजार तक पेंशन मिल रही है। अगर नई पेंशन योजना बेहतर है तो इसे सांसदों और विधायकों पर लागू क्यों नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष छतोला ने कहा कि वह पेंशन बहाली पर संघर्षरत अन्य संगठनों को पूरा सहयोग कर रहे हैं। कहा कि सभी संगठन एकजुट होकर सरकार के सम्मुख अपनी मांग को रखे। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपावत जिले के विधायक हैं। पुरानी पेंशन का मामला उनके सामने उठाया जाएगा। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा। बाद में शिक्षक कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को भी ज्ञापन दिया। वहां इंदुवर जोशी, राज किशोर ओली, मनोज गड़कोटी, दीपक जोशी, दीपक चौड़ाकोटी, शंकर पांडेय, गिरीश गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें