फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सड़क हादसा...दीवार से टकराई कार, उड़ गए गाड़ी के परखच्चे; शिक्षक घायल, ऐसे बची जान

Tue, 23 Apr 2024 04:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

लोहाघाट-चंपावत एनएच में मानेश्वर के पास कार दुर्घटना में शिक्षक घायल हो गया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों की मदद से शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहाघाट-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मानेश्वर के पास कार दुर्घटना में शिक्षक घायल हो गया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों की मदद से शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को जीआईसी लोहाघाट में कार्यरत शिक्षक राजेंद्र गिरि बरात में शामिल होकर चंपावत से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मानेश्वर के पास उनकी कार संख्या यूके 04 वी 5466 अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

विज्ञापन


ये  पढ़ें- Road Accident: अनियंत्रित कार ने खड़े कैंटर को पीछे से मारी टक्कर, छह घायल; पूजा कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का एक पहिया दीवार से टकराकर बाहर आ गया और वाहन के दोनों सुरक्षा बैलून खुल गए। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मानेश्वर के पास व्यापारी त्रिलोक माहरा घायल शिक्षक को अपने वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। आसपास के लोगों ने बताया कि शिक्षक के हाथ और अन्य जगह चोटें आई है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि शिक्षक के हाथ में और अन्य जगह चोट आई हैं। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें