मलयेशिया में रजत पदक प्राप्त करने वाली शिक्षिका चंद्रा पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमदेवल की व्यायाम शिक्षिका चंद्रा पांडेय ने मलयेशिया में हुए प्रथम एशिया-प्रशांत खेलों में रजत पदक जीता है।
पूर्व खेल समन्वयक डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी ने बताया कि 7 से 14 सितंबर तक मलयेशिया में हुए 35-50 आयु वर्ग की राजकीय महिला कर्मचारियों की 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में शिक्षिका चंद्रा ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा 400 और 800 मीटर दौड़ में उन्हें चौथा स्थान मिला।
देश का नाम रोशन करने वाली शिक्षिका पांडेय को देहरादून में मास्टर गेम्स मेडलिस्ट खिलाड़ियों के साथ सम्मानित किया गया।