फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती न होने से भड़के अभिभावक

Tue, 14 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक साल पहले उच्चीकृत हुए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरतोला में शिक्षकों की तैनाती नहीं होेने से अभिभावक भड़क गए हैं। उन्होंने सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष माधवानंद, ग्राम प्रधान जगदीश राम, बीडीसी सदस्य घनश्याम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे अभिभावकों का कहना था कि गत वर्ष तो किसी तरह से नौवीं की कक्षा का संचालन किया गया। अब दसवीं की कक्षाओं के संचालन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। शिक्षक नहीं होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है तथा अभिभावक अन्य स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने में समर्थ नहीं हैं। ज्ञापन देने वालों में जगदीश राम, धर्मानंद, हीराबल्लभ, कुंदन सिंह, गुमान सिंह, रमेश चंद्र, सतीश चंद्र, गोपाल राम, महेश चंद्र, प्रेम सिंह, श्याम सिंह, राम सिंह, दिनेश भट्ट, पानदेव भट्ट, प्रकाश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्या का कहना है कि उच्चीकृत विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर रिक्त पदों को भरा जाएगा। निदेशालय स्तर से शिक्षकों की नियुक्ति के बाद स्कूलों में तैनाती की जाएगी। इस संबंध में विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें